रियलिटी शो बंद कराने के लिए धरना-प्रदर्शन

धनबाद : हिंदू जन जागृति समिति की ओर से गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया. वक्ताओं ने बताया कि कलर्स टीवी चैनल पर बिग बॉस -13 नामक रियलिटी शो में फ्रेंड्स फॉर एवर के नाम पर प्रतियोगी महिला-पुरुषों की जोड़ियां बनाकर अश्लीलता परोसी जा रही है. बताया कि भारतीय परंपरा महिलाओं […]

धनबाद : हिंदू जन जागृति समिति की ओर से गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया. वक्ताओं ने बताया कि कलर्स टीवी चैनल पर बिग बॉस -13 नामक रियलिटी शो में फ्रेंड्स फॉर एवर के नाम पर प्रतियोगी महिला-पुरुषों की जोड़ियां बनाकर अश्लीलता परोसी जा रही है.

बताया कि भारतीय परंपरा महिलाओं का सम्मान करना सिखाती है, परंतु महिला को उपभोग का वस्तु दिखाकर अश्लीलता फैलाकर समाज को खराब करने का काम किया जा रहा है. इसलिए हिंदू जन जागृति समिति इस रियलटी शो को बंद करने की मांग करती है. इस दौरान अमरजीत प्रसाद, एस पाल, सुगंधा अंबष्ट, सोम गुप्ता, रेणु सिंह, कनक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >