Dhanbad News: होली खेलने को ले मारपीट, एक हिरासत में

Dhanbad News: पूर्वी टुंडी के केंदुआटांड़ गांव की घटना

Dhanbad News: पूर्वी टुंडी के केंदुआटांड़ गांव की घटना Dhanbad News: पूर्वी टुंडी के केंदुआटांड़ गांव में आदिवासी समाज द्वारा खेली जा रही होली के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और एक युवक को हिरासत में ले लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को रूपन पंचायत के केंदुआटांड़ गांव में आदिवासी समाज के लोग होली खेल रहे थे. पूरा गांव अपने पारंपरिक तरीके से होली खेल रहा था. यहां यह जानकारी हो कि, आदिवासी समाज आम होली के बाद होली खेलता है. इसी क्रम में एक परिवार के युवक ने एक युवती को जबरन पानी डाल दिया. यह बात ग्रामीणों को नागवार लगी, जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो युवक ग्रामीणों से उलझ गये और हाथापाई होते होते मारपीट तक जा पहुंची. जानकारी पाकर पूर्वी टुंडी थाना की पुलिस केंदुआटांड़ पहुंची और स्थिति को संभाला. विवाद के आरोपी युवक राजेश हांसदा को पकड़कर थाना ले आयी. रूपन पंचायत के मुखिया सतीश मुर्मू ने बताया कि पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी द्वारा मुझे व दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया है, ताकि विवाद का निबटारा किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >