Dhanbad News: प्रकृति का संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी : सीइओ

Dhanbad News: एमपीएल ने एक पौधा बिटिया के नाम के तहत बांटे पौधे

Dhanbad News: एमपीएल ने एक पौधा बिटिया के नाम के तहत बांटे पौधे Dhanbad News: एमपीएल प्रबंधन ने ‘एक पौधा बिटिया के नाम’ अभियान के तहत गुरुवार को विशाल पहाड़ी महिला साक्षरता केंद्र में महिलाओं के बीच फलदार पौधों का वितरण किया. इस दौरान सीइओ बासुदेव हांसदा ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है. पौधरोपण जैसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवा वर्ष एवं टाटा स्वयंसेवा सप्ताह के तहत यह अभियान महीने भर चलाया जायेगा. मौके पर एमपीएल के वरीय अधिकारी प्रवीण बी राउत, रणधीर कुमार, अमित पाल, कुंतल मित्रा, सत्यजीत चौहान, फैज आलम, रश्मि लकड़ा, अजय कुमार, सुनील कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, जकारिया कंडूलना, राहुल कुमार, सोमा महतो, अभय कुमार, संदीप डे आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >