सीएम आज करेंगे 8,733 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

सीएम आज करेंगे 8,733 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यासधनबादडीवीसी के कमांड एरिया में पहला पावर ग्रिड गोविंदपुर में होगा शुरूचार जिलों में शुरू होगा अंडरग्राउंड बिजली केबलिंग का कामशहरी जलापूर्ति योजना भी होगी प्रारंभसदर अस्पताल के नव चयनित कर्मियों को मिलेगा नियुक्ति पत्रफोटो : ज्योतिविशेष संवाददाता4धनबादमुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को यहां 8,733 करोड़ रुपये लागत […]

सीएम आज करेंगे 8,733 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यासधनबादडीवीसी के कमांड एरिया में पहला पावर ग्रिड गोविंदपुर में होगा शुरूचार जिलों में शुरू होगा अंडरग्राउंड बिजली केबलिंग का कामशहरी जलापूर्ति योजना भी होगी प्रारंभसदर अस्पताल के नव चयनित कर्मियों को मिलेगा नियुक्ति पत्रफोटो : ज्योतिविशेष संवाददाता4धनबादमुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को यहां 8,733 करोड़ रुपये लागत की 171 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे. इसमें गोविंदपुर में बना पावर ग्रिड का उद्घाटन शामिल है.उपायुक्त अमित कुमार ने मंगलवार को यहां पत्रकार सम्मेलन में बताया कि मुख्यमंत्री कल यहां दो सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पहला कार्यक्रम गोविंदपुर के भितिया स्टेडियम में होगा. यहां मुख्यमंत्री बिजली विभाग की 120 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. इनकी लागत 7585 करोड़ रुपये है. इसमें गोविंदपुर के कांड्रा में 153 करोड़ की लागत से बना पावर ग्रिड शामिल है. डीवीसी के कमांड एरिया में यह पहला पावर ग्रिड है. साथ ही धनबाद जिला के आठ पावर सब-स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे. वहीं से सीएम धनबाद, रांची, जमशेदपुर एवं रामगढ़ जिला में अंडरग्राउंड बिजली केबलिंग योजना का भी शिलान्यास करेंगे. 2127 किलोमीटर लंबी ट्रांसमिशन लाइन व 39 ग्रिड सब-स्टेशन का भी शिलान्यास होगा.होरलाडीह में पीएम आवास के लिए जमीन सुरक्षितडीसी ने बताया कि सीएम कल अपराह्न चार बजे गोल्फ मैदान में 51 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यस-उद्घाटन करेंगे. इसमें 579 करोड़ की लागत वाली शहरी जलापूर्ति योजना का शिलान्यास शामिल है. 36 माह के अंदर इस योजना के तहत 570 किमी पाइपलाइन बिछा कर 76 हजार जल कनेक्शन दिये जाने हैं. जमाडा की 296 करोड़ की जलापूर्ति योजना, जिसमें पिट वाटर को ड्रिंकिंग वाटर बनाने की योजना शामिल है, का भी शिलान्यास होगा. होरलाडीह में नगर निगम की तरफ से पीएम आवास योजना के तहत बनने वाले घरों की भी नींव रखेंगे. कहा कि भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र के जिस भू-खंड पर आवास बनना है की जांच करायी गयी है. उस जमीन पर कोई खतरा नहीं है. कार्यक्रम स्थल पर ही सदर अस्पताल धनबाद के लिए चयनित पारा मेडिकल स्टॉफ को नियुक्ति पत्र भी बांटेंगे. डीसी के अनुसार सभी कार्यक्रमों की तैयारी पूरी हो चुकी है. सीएम पथ निर्माण विभाग, विशेष प्रमंडल की भी कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >