बीबीएमकेयू में शिक्षकों की प्रोन्नति की कवायद शुरू

धनबाद : विश्वविद्यालय शिक्षकों को प्रोन्नति के लिए कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम का लाभ अब 31 दिसंबर 2013 के पहले मामलों में मिलेगा. पहले यह सीमा 31 दिसंबर 2008 रखी गयी थी. इसको लेकर शनिवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में शिक्षकों की प्रोन्नति के मामलों के निबटारे के लिए बनी स्टैटीट्यूट कमेटी की […]

धनबाद : विश्वविद्यालय शिक्षकों को प्रोन्नति के लिए कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम का लाभ अब 31 दिसंबर 2013 के पहले मामलों में मिलेगा. पहले यह सीमा 31 दिसंबर 2008 रखी गयी थी. इसको लेकर शनिवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में शिक्षकों की प्रोन्नति के मामलों के निबटारे के लिए बनी स्टैटीट्यूट कमेटी की बैठक प्रभारी रजिस्ट्रार सह डीन सोशल साइंस डॉ एसकेएल दास की अध्यक्षता में हुई.

इस संबंध में डॉ दास ने बताया कि यह कमेटी, विवि शिक्षकों पर दुखी राम कोइरी बनाम झारखंड सरकार के मामले में रांची हाइ कोर्ट के फैसले के आधार पर राज्य सरकार की अलग से बनी कमेटी के निर्णयों के आधार पर बीबीएमकेयू के शिक्षकों के प्रोन्नति के मामलों देखेगी.

उन्होंने बताया कि बीबीएमकेयू में शिक्षकों को दो श्रेणियों में बांट कर प्रोन्नति संबंधी शिकायत को दूर की जायेगी. बीबीएमकेयू के शिक्षकों पुराने अंगीभूत और नवअंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों के श्रेणी में रखे गये हैं. बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा, डॉ हिमांशु शेखर चौधरी, डॉ आरके तिवारी और डॉ केके शर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

अपराधियों के महिमामंडन को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जताई आपत्ति 

तोपचांची झील में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, एक-दूसरे से लिपटे मिले शव 

Dhanbad News: शराब के नशे में युवक-युवती ने बीच सड़क किया हंगामाधनबाद. सरायढेला स्थित एक मॉल के पास शुक्रवार की देर शाम एक युवक-युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा किया. इस दौरान काफी देर तक यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा. बताया जा रहा है कि दोनों पारसनाथ क्षेत्र के रहने वाले हैं. शराब के नशे में वे आपस में झगड़ने लगे. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच सड़क पर ही जोरदार विवाद शुरू हो गया. इससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. आसपास मौजूद लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस उक्त युवक-युवती और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में थाना ले गयी. मामले की जांच की जा रही है.