Dhanbad News: 20 मार्च को आयेगा सीएमपीडीआइएल का आइपीओ

आइपीओ के तहत कोल इंडिया लिमिटेड अपनी हिस्सेदारी के 10.71 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के माध्यम से करेगी.

कोल इंडिया समूह की अनुषंगी कंपनी सीएमपीडीआइएल जल्द ही शेयर बाजार में उतरने जा रही है. कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आइपीओ) 20 मार्च को खुलेगा और 24 मार्च तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे. मसौदा दस्तावेज के अनुसार, एंकर निवेशकों के लिए बोली 18 मार्च को खुलेगी. इस आइपीओ के तहत कोल इंडिया लिमिटेड अपनी हिस्सेदारी के 10.71 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के माध्यम से करेगी. इस निर्गम में कोई नया शेयर जारी नहीं किया जायेगा, बल्कि पूरी तरह से मौजूदा शेयरों की बिक्री होगी. यह आइपीओ कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बीसीसीएल के बाद कोल इंडिया समूह की दूसरी कंपनी होगी, जो शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने जा रही है. इससे पहले जनवरी में बीसीसीएल लगभग 1,071 करोड़ रुपये का आइपीओ लेकर आयी थी.

क्या करता है सीएमपीडीआइएल

सीएमपीडीआइएल कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों को कोयला अन्वेषण, खदान योजना व डिजाइन, कोयला परिशोधन व उपयोग, पर्यावरण इंजीनियरिंग तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी से संबंधित परामर्श सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी का मुख्यालय रांची में स्थित है, जबकि धनबाद में इसका एक क्षेत्रीय कार्यालय संचालित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >