Dhanbad News: वन विभाग मिली 9.81 एकड़ गैर वनभूमि का दाखिल-खारिज लंबित

वन विभाग ने दाखिल-खारिज के लिए सीओ को भेजा पत्र, 150 एकड़ में से 140.19 एकड़ भूमि का हो चुका है दाखिल-खारिज.

वन प्रमंडल पदाधिकारी, धनबाद की ओर से बाघमारा के अंचल अधिकारी को पत्र भेजकर बीसीसीएल की ओर से उपलब्ध करायी गयी शेष गैर वनभूमि के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का अनुरोध किया है. यह मामला बीसीसीएल द्वारा प्रतिपूरक वनीकरण के लिए उपलब्ध करायी गयी जमीन से जुड़ा है. इसमें अब भी 9.81 एकड़ भूमि का दाखिल-खारिज लंबित बताया गया है. वन विभाग की ओर से बाघमारा अंचल अधिकारी को गत दिनों यह पत्र लिखा गया है.

ओएफएसपी परियोजना के लिए उपलब्ध करायी गयी थी वनभूमि

वन विभाग के अनुसार बीसीसीएल को ओएफएसपी परियोजना के लिए लोहराबको, भीमकाली व बक्सपुरा क्षेत्र में कुल 150 एकड़ वनभूमि उपलब्ध करायी गयी थी. इसके बदले प्रतिपूरक वनीकरण के लिए बीसीसीएल की ओर से 150 एकड़ गैर वनभूमि उपलब्ध करायी गयी थी, जो बेलटांड, भाटडीह, तेलतुलिया, महुदा और मुरलीडीह मौजा में स्थित है. वन विभाग ने बताया कि बीसीसीएल से प्राप्त भूमि में से 140.19 एकड़ जमीन का दाखिल-खारिज वन विभाग के पक्ष में हो चुका है. जबकि बेलटांड़ व महुदा मौजा की शेष 9.81 एकड़ गैर वनभूमि का दाखिल-खारिज अब तक लंबित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >