Dhanbad News: बच्चों की रक्त संबंधित बीमारियों के इलाज में बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो रहा कारगर

धनबाद में बाल रोग विशेषज्ञों के लिए सीएमइ कार्यक्रम का आयोजन, थैलेसीमिया समेत कई बीमारियों के इलाज में बाल रोग विशेषज्ञों ने साझा की जानकारियां.

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आइएपी) धनबाद के सहयोग से नारायणा हेल्थ सिटी, बेंगलुरु की ओर से शुक्रवार को धनबाद के होटल ग्रैंड मिराज में बाल रोग विशेषज्ञों के लिए कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमइ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रात नौ बजे से शुरू इस कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों के कई बाल रोग विशेषज्ञ शामिल हुए. कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि आज थैलेसीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया, ल्यूकेमिया समेत कई रक्त संबंधी बीमारियों का सफल इलाज बोन मैरो ट्रांसप्लांट के माध्यम से संभव हो रहा है. इस अवसर पर मुख्य वक्ता नारायणा हेल्थ सिटी, बेंगलुरु के पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ सुनील भट्ट ने विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञों को आधुनिक उपचार पद्धतियों, रोगियों के बेहतर प्रबंधन और रेफरल सिस्टम को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया. कार्यक्रम में डॉ प्रतिभा राय, डॉ अविनाश कुमार, डॉ उपेंद्र कुमार, डॉ सांभवी, डॉ सावित्री बरनवाल, डॉ नेहा बजाज, डॉ जिम्मी, डॉ पूजा दुबे सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे. इसके अलावा अंकित राजगढ़िया, इरशाद आलम, भागवत भावेश, बेनजीर परवीन और विजय पंडित भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >