धनबाद : रॉक स्टार अनुष्का मनचंदा मचायेंगी धूम

धनबाद क्लब में सजेगी बॉलीवुड की महफिल. नववर्ष कार्यक्रम का बजट 40 लाख का नैना कर की अदाएं, गरिमा जोशी की एंकरिंग व तनिष्का डीजे 31 की धनबाद : 31 की शाम धनबाद क्लब में बॉलीवुड की महफिल सजेगी. रॉक स्टार बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अनुष्का मनचंदा धूम मचायेगी. डेढ़ घंटे तक अनुष्का नॉन स्टॉप […]

धनबाद क्लब में सजेगी बॉलीवुड की महफिल. नववर्ष कार्यक्रम का बजट 40 लाख का
नैना कर की अदाएं, गरिमा जोशी की एंकरिंग व तनिष्का डीजे 31 की
धनबाद : 31 की शाम धनबाद क्लब में बॉलीवुड की महफिल सजेगी. रॉक स्टार बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अनुष्का मनचंदा धूम मचायेगी. डेढ़ घंटे तक अनुष्का नॉन स्टॉप परफॉर्म करेंगी. बॉलीवुड एक्ट्रेस नैना कर अपनी अदाओं का जलवा दिखायेंगी. आइपीएल की एंकर गरिमा जोशी व तनिष्का डीजे ग्रुप कार्यक्रम को चार चांद लगायेंगे. धनबाद क्लब में पहली बार आधी-आबादी पर पूरा कार्यक्रम तैयार किया गया है.
यह जानकारी शनिवार को क्लब के सचिव संजीव वियोत्रा, वरीय उपाध्यक्ष वाइएन नरूला, कोषाध्यक्ष यमेश त्रिवेदी व डायरेक्टर वरुण अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि धनबाद कोयलांचल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी एक्ट्रेस धनबाद आ रही है.
48/60 का स्टेज होगा. अनुष्का मनचंदा ने कई हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज दी है. गोलमाल रिटर्न का टाइटल सांग अनुष्का का है. लगभग 80 हिंदी फिल्मों में गाना गा चुकी हैं. अनुष्का फेमस सिंगर तो हैं ही एक बड़ी रॉक स्टार भी हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस नैना कर हिंदी के साथ साउथ व बंगला फिल्मों में काम कर चुकी हैं. आइपीएल की एंकर गरिमा जोशी कार्यक्रम में धमाल करेंगी. कार्यक्रम को रंगीन बनाने के लिए तृष्या की डीजे की धूम होगी. नववर्ष कार्यक्रम का बजट 40 लाख का है.
क्रिसमस पर फैशन शो
25 दिसंबर को क्रिसमस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. बच्चों के साथ बड़ों का भी खास ख्याल रखा गया है. सात से 14 साल के बच्चे रैंप पर अपना जलवा दिखायेंगे. बच्चों को ट्रेनिंग देने के लिए कोलकाता के फेमस कोरियोग्राफर आ रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली, मुंबई व कोलकाता से 19 मॉडल को बुलाया गया है. सांता क्लॉज क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगे. बच्चों को टॉफी व गिफ्ट बाटेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >