Dhanbad News : गौ पूजन के साथ कतरास में 11 दिवसीय गोपाष्टमी मेला शुरू

Dhanbad News : गौ पूजन के साथ कतरास में 11 दिवसीय गोपाष्टमी मेला शुरू

Dhanbad News : श्री गंगा गोशाला कतरास में गुरुवार को श्रीशंकर मठ के पीठाधीश्वर दंडी स्वामी सुरेश्वराश्रम ने ध्वजारोहण व गौ पूजन कर 11 दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव सह वार्षिकोत्सव का आरंभ किया. आचार्य अजय शर्मा, दयालु पांडेय, सूरज पांडेय, कृष्णा शास्त्री, भागीरथ पांडेय ने मुख्य यजमान सांसद ढुलू महतो व उनकी पत्नी सावित्री देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु आरती की. इसके साथ करीब एक हजार से अधिक गौ भक्तों व सेवकों ने गोपाष्टमी पर गौ माता की पूजा-अर्चना की. वर्णपुर बालाजी धाम के पीठाधीश्वर संतोष भाईजी के सान्निध्य में अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ का आरंभ हुआ. उसके मुख्य यजमान गोशाला कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिश डोकानिया की पत्नी सुप्रिया डोकानिया शामिल हुई. 108 जोड़ों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ शुरू किया गया. उद्घाटन डॉ वीएन चौधरी ने किया. अध्यक्ष अनिश डोकानिया ने अपने पिताजी स्व शिबू डोकानिया की स्मृति में गौ गृह का उद्घाटन किया. मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, केदारनाथ मित्तल, सचिव महेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डीएन चौधरी, अशोक चौरसिया, कमलेश सिंह, कृष्ण कन्हैया राय, दीपक अग्रवाल, राजन खंडेलवाल, आकाश खंडेलवाल, पंकज सिन्हा, प्रदीप सोनी, भरत शर्मा, राजेश स्वर्णकार, कुंदन सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >