चितरा : 7.38 लाख रुपये की लागत से बनेगी जलमीनार

जिला परिषद सदस्य ने रखी आधारशिला

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी में जलमीनार व नाला निर्माण की शुक्रवार को जिप सदस्य आशा देवी ने आधारशिला रखी. दरअसल, 15 वां वित्त आयोग के तहत जिला परिषद मद से 7.38 लाख रुपये की लागत से जल मीनार व नाला निर्माण होनी है. जिसमें मुख्य रूप से अंचल क्षेत्र की पलमा पंचायत स्थित चुरुलिया गांव में 2.5 लाख की लागत से नाला निर्माण व ठाढी पंचायत के ठा��ी गांव स्थित मदरसा के निकट 4.88 लाख रुपये की लागत से जलमीनार बनेगी. वहीं, जिप सदस्य ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए चुरुलिया व ठाढ़ी में विकास योजनाओं धरातल पर उतारा जाएगा. कहा कि जलमीनार का निर्माण हो जाने से लोगों को पेयजल की समस्या नहीं रहेगी. साथ ही नाला का निर्माण से जल जमाव की समस्या से लोगों राहत मिलेगा. मौके पर मजदूर नेता चांदो मंडल, संवेदक अजीत मंडल, शमीम अंसारी, आजाद मियां, अकबर अंसारी, अबुल अंसारी, मेहमूद अंसारी, कलीम अंसारी, बलराम भंडारी व चुरुलिया में उमेश महतो, मंजेश्वर टुडू, विजय हांसदा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >