एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के पास बेसुध मिला 38 वर्षीय व्यक्ति, अस्पताल पहुंचते ही मौत

देवघर के सलोनाटांड़ में एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के पास एक 38 वर्षीय व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड़ स्थित एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के पास रविवार देर शाम एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. आसपास के लोगों की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान पप्पू महथा के रूप में

मृतक की पहचान पप्पू महथा उर्फ भुटका (38 वर्ष) के रूप में हुई है. पप्पू मूल रूप से दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बरहेट गांव का रहने वाला था. रविवार की शाम एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के पास उसे बेसुध पड़ा मिला था.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

सोमवार को नगर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पिता ने मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की दी जानकारी

पुलिस को दिये बयान में मृतक के पिता दुखन पासी ने बताया कि उनका बेटा पिछले करीब 20 वर्षों से अपने ससुराल देवघर नगर थाना क्षेत्र के विश्वश्वरैया कॉलोनी, सलोनाटांड़ में परिवार के साथ रह रहा था. पिता के अनुसार, पप्पू उर्फ भुटका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. तबीयत खराब रहने के कारण वह एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के पास गिरकर बेहोश हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी.

जांच में जुटी नगर पुलिस

समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >