Deoghar news : चोरी के तीन मोबाइल के साथ जामताड़ा के युवक को किया गिरफ्तार

जसीडीह आरपीएफ की टीम ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से तीन मोबाइल बरामद किये गये. मोबाइल का कागजात वह नहीं दे सका.

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह आरपीएफ ने शुक्रवार को स्टेशन परिसर से एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ा. पुलिस ने आरोपी के पास से कुल तीन मोबाइल बरामद किये. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का नाम इरफान है, जो जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के राजवित्था गांव का रहने वाला है. इसके बाद बरामद सामान और आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया. घटना के संबंध में आरपीएफ एसआई नंदिता विश्वास ने जीआरपी में आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दी. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसआइ नंदिता विश्वास, सुनील कुमार, अजय कुमार पाठक के साथ चोरी की घटना की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी के लिए स्टेशन परिसर पर तैनात थे. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन नंबर 12303 हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन रुकते ही देखा कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा. लेकिन आरपीएफ कर्मी ने उसे प्लेटफार्म पर पकड़ लिया. इसके बाद हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने में ले गया, जहां आरोपी की तलाशी ली गयी तो उसके के पास से तीन मोबाइल बरामद हुए. बरामद मोबाइल के बारे में पूछताछ की गयी तो आरोपी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे सका. इसके बाद आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >