ओटी भुगतान में भेदभाव को लेकर भड़के मजदूर, दिया धरना

ओटी में भेदभाव किए जाने को लेकर आक्रोशित कोयला मजदूरों ने वर्कशॉप में कामकाज ठप

चितरा. चितरा कोलियरी के श्रमिकों ने ओवरटाइम भुगतान में भेदभाव के खिलाफ सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया. श्रमिकों ने वर्कशॉप में कामकाज ठप किया. साथ ही कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोशित हो गये और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गये. वहीं, मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता वर्कशॉप पहुंचे और कोलियरी महाप्रबंधक एके आनंद के साथ वार्ता की. जिसमें सहमति बनी कि जो कोयला मजदूर जो वास्तव में कठिन परिस्थितियों में समय से ज्यादा काम करते हैं वैसे मजदूरों को ओटी मिलेगा. इस संबंध में पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा कि ओटी में भेदभाव किये जाने को लेकर मजदूर आक्रोशित हो गए थे और कामकाज ठप कर दिया था. कहा कि यहां के मजदूर कठिन परिस्थिति में कठिन जगहों में काम करते हैं, लेकिन इन्हें ओटी देने के समय भेदभाव किया जाता है. इससे मजदूरों में उबाल आ गया था. साथ ही उन्होंने कहा कोलियरी सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई है. मौके पर कोलियरी अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, अभियंता ए के सिंह, मजदूर नेता पशुपति कोल, श्याम सुंदर तिवारी, दिनेश महतो, संदीप शंकर, प्रसादी दास, डोमन दे, शुकेन मंडल के अलावा संजय राय, शंकर मल्लिक, बोल हरि कोल, बलराम मंडल, राजू दास, किशन रवानी, अंजू देवी, शोभा देवी, किशन रवानी मौजूद थे. ——— महाप्रबंधक को से वार्ता के बाद चालू किया काम ओटी में भेदभाव किए जाने को लेकर आक्रोशित कोयला मजदूरों ने वर्कशॉप में कामकाज ठप, वार्ता के बाद हुआ चालू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >