मधुपुर. थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव से एक 18 वर्षीय युवती के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने बताया कि युवती रात के समय घर से गायब हो गयी और साथ में घर में रखे करीब 80 हजार रुपये नकद और जेवरात भी लेकर चली गयी. मामले में लड़की के पिता ने मधुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बुढ़ैई थाना क्षेत्र के अस्ता गांव निवासी मो साजिद (23) ने युवती को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा लिया है. पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी के लिए घर में नकदी और जेवरात रखे गए थे, जो अब गायब हैं. घटना के बाद से परिवार बेहद परेशान है और गांव में भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. परिजनों ने पुलिस से युवती को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है. मधुपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस दोनों के मोबाइल लोकेशन और संभावित ठिकानों की जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. — मधुपुर के दुर्गापुर गांव से युवती गायब, शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश जारी
80 हजार नकद और जेवरात लेकर युवती गायब, शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप
मधुपुर के दुर्गापुर गांव से युवती गायब, शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप
