बजुर्ग व असहाय वोटरों को बूथों तक लाने के लिए होगी वाहन की व्यवस्था

बुजुर्ग तथा वैसे असहाय वोटर जो बूथ तक आने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें मतदान कराने के लिए ऑटो तथा टोटो की व्यवस्था की जायेगी.

देवघर: डीटीओ अमर जॉन आईंद ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मतदान कराने का निर्देश दिया है. प्रखंड क्षेत्र में रह रहे बुजुर्ग तथा वैसे असहाय वोटर जो बूथ तक आने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें भी मतदान कराने के लिए निर्देश दिया. डीटीओ ने सभी को इसके लिए अपने-अपने प्रखंडों में इसके लिए ऑटो तथा टोटो को भाड़े पर लेने के लिए कहा है, ताकि इन लोगों को मतदान कराने के बाद सुरक्षित उनके घर तक भेजने की बेहतर व्यवस्था हो. डीटीओ ने कहा है कि मतदाताओं को परेशानी नहीं हो, इसके लिए बूथों पर मूलभूत सुविधा हो तथा अधिक से-अधिक मतदाता वोट देने के लिए आये इसके लिए काम करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >