बैद्यनाथधाम स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत

देवघर के बैद्यनाथधाम स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, पहचान जारी है.

पोल संख्या जेबी 06/7 व 06/8 के बीच हुई घटना, मृतका की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष

देवघर : बैद्यनाथधाम स्टेशन पर गुरुवार शाम डाउन पैसेंजर ट्रेन संख्या 63164 की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी. घटना शाम करीब सात बजे की बतायी जा रही है. मृतका की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच बतायी गयी है.

पोल संख्या के बीच हुई घटना

बताया जाता है कि घटना पोल संख्या जेबी 06/7 व जेबी 06/8 के बीच हुई. उक्त ट्रेन शाम 06:56 बजे बैद्यनाथधाम स्टेशन से खुली थी. इसके बाद जीआरपी व आरपीएफ के जवानों की नजर ट्रेन से कटी महिला पर पड़ी. पटरी के बीच महिला के कमर का हिस्सा कटा हुआ था.

रॉन्ग साइड से पटरी पर आने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर आशंका जतायी जा रही है कि महिला रॉन्ग साइड से आकर पटरी के बीच ट्रेन की चपेट में आ गयी होगी. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद स्टेशन प्रबंधक माधव चंद्र झा द्वारा मेमो दिया गया. मेमो मिलने के बाद जीआरपी थाना प्रभारी अवधेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका का शव बरामद किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >