कोल वर्कर्स यूनियन का एरिया सम्मेलन चार जून को

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की हुई बैठक

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित यूनियन कार्यालय में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता केशव नारायण सिंह ने की. इस अवसर पर यूनियन के एरिया सचिव पशुपति कोल ने कहा कि आगामी 20 मई को आयोजित होने वाले देशव्यापी हड़ताल को देश की हालत को देखते हुए अब आगामी 9 जुलाई को किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सबसे पहले देश सुरक्षा व संप्रभुता की रक्षा करनी है. सचिव ने कहा कि आगामी चार जून को विस्थापित स्थल जमनीटांड़ में यूनियन का 15 वां एरिया सम्मेलन किया जायेगा. इसमें प्रदेश महासचिव अशोक यादव शिरकत करेंगे. इसके अलावा 50 डेलीगेट मजदूर भाग लेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान चर्चा की जायेगा कि केंद्र सरकार की ओर से मजदूरों पर बड़े पैमाने पर हमला किया जा रहा है. श्रम कोड के नाम पर मजदूरों का अधिकार छीना जा रहा है. बड़े पैमाने पर खदानों का निजीकरण किया जा रहा है. इससे युवक बेरोजगार मिल रहा है. मौके पर एरिया सचिव पशुपति कोल, केशव नारायण सिंह, होपना मरांडी, योगेश्वर महतो, गणेश कोल, पवन कोल, कुमारी सजनी किस्कू, सोनामणी मुर्मू, स्वाती देवी, कृष्णा मरांडी, बोरो किस्कू, पकलू सोरेन, काशी महतो आदि मौजूद थे. ——– यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की हुई बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >