शंकरीगली गांव में दो बहनों के साथ मारपीट, सात पर मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के शंकरीगली गांव में मारपीट में दो महिलाएं साधना देवी व अराधना देवी घायल हो गयीं हैं. पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेज कर इलाज करवाया.

प्रतिनिधि, जसीडीह:

थाना क्षेत्र के शंकरीगली गांव में मारपीट में दो महिलाएं साधना देवी व अराधना देवी घायल हो गयीं हैं. पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेज कर इलाज करवाया. साधना देवी ने घटना को लेकर गांव के ही गौतम झा, पन्नालाल झा, पुरुषोत्तम झा, धरनीधर झा, श्रीधर झा, रति देवी व मंजु देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बताया कि, शुक्रवार को वह बहन अराधना देवी के साथ अपने घर से राजाडीह चौक जा रही थी. इसी क्रम में रास्ते में सभी आरोपी रास्ता रोक कर गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर सभी ने लाठी व रॉड से माथे पर हमला कर दिया. उसे बचाने बहन और बेटी आयी तो उनके साथ भी मारपीट की. हो हल्ला करने पर ग्रामीण पहुंचे और उन्हें बचाया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >