Deoghar News : जंगल में बैठकर करते थे ठगी, दो साइबर आरोपित गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये सभी आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर उनसे ठगी कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपित फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से केवाइसी अपडेट कराने, पीएम किसान योजना व एसबीआइ क्रेडिट कार्ड से जुड़ा फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगी करते थे. पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर उपभोक्ताओं को भ्रमित करते थे और उनसे गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. गिरफ्तार किये गये आरोपियों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी दीपक कुमार व मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव निवासी सद्दाम अंसारी उर्फ बबलू अंसारी शामिल हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल सहित एक सिम कार्ड बरामद किये हैं. जांच में सामने आया है कि इनलोगों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब पोर्टल पर ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज मिली हैं. गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस कार्रवाई में साइबर थाने के इंस्पेक्टर कृष्णदत्त झा, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार, एसआइ खुर्शीद आलम व सशस्त्र बल शामिल थे. हाइलाइट्स – पुलिस ने दो मोबाइल सहित एक सिम कार्ड जब्त किये -बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज -मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा गांव के समीप जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish kundan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >