पीजेएमसीएच से चोरी हुए दोनों बच्चे नंदन पहाड़ से सकुशल बरामद

फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सोमवार को चोरी हुए दोनों बच्चों को नगर थाना पुलिस ने देवघर के नंदन पहाड़ से सकुशल बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया.

दुमका नगर.

फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सोमवार को चोरी हुए दोनों बच्चों को नगर थाना पुलिस ने देवघर के नंदन पहाड़ से सकुशल बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया. नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित लकड़ा ने बताया कि बच्चों को बरामद करने के लिए टीम लगातार काम कर रही थी. इस क्रम में पता चला कि बच्चे नंदन पहाड़ में देखे गए हैं. टीम वहां पहुंची और बच्चों को बरामद कर सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत करने के बाद माता-पिता को सौंप दिया. बता दें कि सोमवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के मझडीहा गांव की सुनीता मुर्मू अपने दो बच्चों को साथ में लेकर रेबीज वैक्सीन लेने पीजेएमसीएच आयी थी. निबंधन काउंटर के पास से दोनों बच्चे को एक युवक लेकर चला गया था. बुधवार को सुनीता के बयान पर नगर थाना में बच्चों के चोरी करने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी. रविवार को पुलिस ने दोनों बच्चों का सुराग लगा ली. टीम के द्वारा दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >