Deoghar news : नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके से दो बाइक ले उड़े चोर

नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर और बावनबीघा मुहल्ले से अज्ञात चोर ने दो बाइक की चोरी कर ली. दोनों बाइक मालिकों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया है.

वरीय संवाददाता, देवघर . गुरुवार दिनदहाड़े अलग-अलग घटना में नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर व बावनबीघा मुहल्ले से अज्ञात चोरों ने दो बाइक चोरी कर ली. इस संबंध में दोनों बाइक मालिकों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में अपनी-अपनी शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के मुताबिक पहली घटना में कोर्ट परिसर से सारवां थाना क्षेत्र के बनरचूटा गांव निवासी अशोक कुमार राय की अपाचे बाइक 11:30 से 12:00 बजे के बीच चोरी हो गयी. घटना के पूर्व वह किसी काम से अपने अधिवक्ता से भेंट करने आये थे. उस क्रम में कोर्ट परिसर में हैंडिल लॉक कर बाइक खड़ी कर वह अधिवक्ता से मिलने वकालतखाना गये. कुछ ही देर में बाहर निकले तो बाइक गायब पायी. खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो नगर थाना पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दी. दूसरे मामले में अज्ञात चोर ने बावनबीघा मोहल्ला स्थित मां ललिता हॉस्पिटल के समीप से निरंजन सिंह की स्पलेंडर बाइक दोपहर 2:50 बजे चोरी कर ली. घटना के पूर्व वह घर पहुंचे और बाइक बाहर में खड़ी कर खाना खाने घर के अंदर गया. कुछ ही देर में खाना खाकर बाहर आया तो बाइक नहीं मिली. खोजबीन में पता नहीं चला तो नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया. दोनों बाइक चोरी का मामला दर्ज कर नगर थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >