मोबाइल छिनतई के दो आरोपी गिरफ्तार

बाबा मंदिर इलाके में एक व्यक्ति की मोबाइल दो युवकों द्वारा छिनतई कर ली गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया.

देवघर. बाबा मंदिर इलाके में एक बड़े होटल के समीप स्थित पेड़ा दुकान में काम करने वाले बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा निवासी शुभम कुमार की मोबाइल दो युवकों द्वारा छिनतई कर ली गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया. मामले की सूचना पाकर पुलिस पहुंची, तो पकड़े गये दोनों बदमाशों को उनलोगों के हवाले कर दिया गया. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, मोबाइल छिनतई को लेकर शुभम ने पश्चिम टोला मेघलाल पुरी लेन निवासी बजरंगी राउत व रीता होटल गली निवासी आकाश राउत के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाने की पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर सेंट्रल जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >