Deoghar News : जंगल में साइबर ठगी करते दो आरोपित गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया-दुम्मा मार्ग के पश्चिम ओर जंगल-झाड़ी में छापेमारी की. इस दौरान दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया-दुम्मा मार्ग के पश्चिम ओर जंगल-झाड़ी में छापेमारी की. इस दौरान दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना पर की गयी छापेमारी के दौरान बैंक व कस्टमर केयर का फर्जी अधिकारी व सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हुए दोनों साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार साइबर आरोपितों में जसीडीह थाना क्षेत्र के शंकरी गांव निवासी कुंदन कुमार व ललिन दास शामिल है. इनलोगों के पास से छापेमारी टीम ने दो मोबाइल, चार सिम कार्ड व दो प्रतिबिंब सिम बरामद किया है. इनलोगों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. वहीं इन दोनों गिरफ्तार आरोपितों को साइबर थाने की पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया तथा कोर्ट के निर्देश पर दोनों को जेल भेज दिया गया. , कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैश बैक का देते थे झांसा गिरफ्तार आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल व सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपित फर्जी कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन -पे व एयरटेल पेमेंट यूजर्स को कैश बैक का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे. गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वे उपभोक्ताओं को कैश बैंक का झांसा देकर फोन पे गिफ्ट कार्ड क्रिएट कराकर उसे रिडिम कर ठगी करते थे. वहीं फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करते हैं. हाइलाट्स जसीडीह के कोठिया-दुम्मा मार्ग के किनारे जंगल-झाड़ी में पुलिस ने की छापेमारी -आरोपितों के पास से दो मोबाइल सहित चार सिम कार्ड व दो प्रतिबिंब सिम बरामद -आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया सेंट्रल जेल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >