मांगों को लेकर विस्थापितों ने घंटेभर ओबी ढुलाई काम किया बाधित

चितरा कोलियरी के तुलसीडाबर गांव में आउट सोर्सिंग कंपनी के वाहनों को रोका

चितरा. चितरा कोलियरी के तुलसीडाबर गांव के विस्थापितों ने मांगों को सोमवार को दमगढ़ा आउटसोर्सिंग कंपनी के ओबी डंप तक ओबी ढुलाई करनेवाले वाहनों को रोक दिया. इससे लगभग घंटे भर ओबी ढुलाई का काम बाधित रहा. वहीं, इसीएल सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा द्वारा ग्रामीणों को समझाने बुझाने एवं प्रबंधन से वार्ता कराने के आश्वासन दिए जाने पर सभी ढुलाई चालू करने हुआ. इस दौरान ग्रामीण निर्मल मरांडी, ग्रामीण आदिनाथ मरांडी, मंगल मरांडी ने कहा कि तुलसीडाबर पैच एवं आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा उठाव किया जा रहा. ओबी को डंप गिराने से पूर्व प्रबंधन द्वारा भरोसा दिलाया गया था कि यहां के बेरोजगारों को कंपनी में रोजगार दिया जायेगा. साथ ही तुलसीडाबर में ही कोल डंप भी बनाया जायेगा, लेकिन अभी तक प्रबंधन अपनी शर्तों पर पहल नहीं कर रही है. कहा कि हमारी मांगों को कोलियरी प्रबंधन अविलंब पूरा करें. बताया गया कि मंगलवार को कोलियरी प्रबंधन के साथ हम सभी की वार्ता निर्धारित है. इसके बाद रणनीति बनायी जायेगी. मौके पर राजू मरांडी, राजीव मरांडी, अमानत मरांडी, धर्मेंद्र किस्कू, सिकंदर हेंब्रम, सुमित मरांडी, बीरेंद्र मरांडी, विशेश्वर मरांडी, नीलम सोरेन, कुश मरांडी आदि मौजूद थे. —— चितरा कोलियरी के तुलसीडाबर गांव में आउट सोर्सिंग कंपनी के वाहनों को रोका

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >