गट्टा लोड ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक व खलासी

देवघर में गट्टा लोड कर ट्रक जामताड़ा

चितरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-चितरा मुख्य पथ पर मलडबरा गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. दुर्घटना में चालक को चोट लगी और खलासी बाल-बाल बच गया. दरअसल, देवघर में गट्टा लोड कर ट्रक जामताड़ा की ओर जा रहा था. इस दौरान मलडबरा गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही वाहन को साइड देने के क्रम में चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घटना सुबह के लगभग 4.30 बजे की बतायी जा रही है. जख्मी चालक की पहचान बिहार के जमुई निवासी विक्की यादव के रूप में की गयी है. ————————————————————————————————- सारठ-चितरा मुख्य पथ पर मलडबरा गांव के पास की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >