मधुपुर में बीएलओ को मिला प्रशिक्षण, घर-घर चिपकेगा नोशनल मकान नंबर

मधुपुर प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बीएलओ के लिए नोशनल (काल्पनिक) मकान संख्या अंकित करने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर बीडीओ अजय कुमार दास ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी बीएलओ को एसआइआर के तहत काल्पनिक मकान संख्या अंकित कर उसे संबंधित मकानों के दरवाजे पर चिपकाने की प्रक्रिया से अवगत कराना है. प्रशिक्षक जीएसएस अशोक कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची को सुव्यवस्थित एवं नंबरिंग सिस्टम को दुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रत्येक मतदाता परिवार को एक काल्पनिक नंबर दिया जायेगा. इससे मतदाता सूची को व्यवस्थित करने में सहूलियत होगी. इसके तहत सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में घर-घर जाकर नंबरिंग करते हुए मकानों पर स्टीकर चिपकाने का कार्य करेंगे. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ अपने कार्य की शुरुआत मतदान केंद्र के उत्तर एवं पूर्व दिशा से करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसे पूरा करें. साथ ही जिन बीएलओ द्वारा अब तक कुछ मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा नहीं किया गया है, उन्हें जल्द से जल्द मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जेएसएस ने जानकारी दी कि अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 86 प्रतिशत मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा किया जा चुका है. शेष कार्य को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं. इसके अलावा बीएलओ को यह भी निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरित या एक से अधिक बार नाम दर्ज होने वाले मतदाताओं को चिन्हित कर सूची तैयार करें तथा नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 भरना सुनिश्चित करें. मौके पर नप प्रशासक सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू, गौतम मेहरा, गोपाल कुमार, अमित कुमार, ग्रीस हेंब्रम, संतवाणी घोष सहित बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य बीएलओ मौजूद थे. हाइलार्ट्स : नोशनल मकान संख्या अंकित करने को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण नोशनल नंबर के लिए घरों पर स्टीकर लगायेंगे बीएलओ : बीडीओ मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 86% मैपिंग कार्य पूरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >