ग्राम सभा समितियों के गठन की दी गयी जानकारी

मारगोमुंडा प्रखंड के सभागार में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत सहायकों, मुखियाओं व पंचायत सचिवों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रशिक्षण में बतौर प्रशिक्षक राजेंद्र झा व मुकेश कुमार ने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों व पंचायत की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही सशक्त ग्राम सभा की आवश्यकता पर जोर दिया. पंचायत सहायकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. मौके पर पंचायती राज से संबंधित अन्य तरह की विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर मुखिया सुधीर मंडल, राजेंद्र प्रसाद यादव, सुधीर मंडल, बाबूराम मुर्मू, तलोनी मुर्मू, अनिता सोरेन, भुवनेश्वर यादव, जैनुल अंसारी, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >