बदले रूट पर दौड़ीं ट्रेनें, जसीडीह में यात्री पूछते रहे ‘ट्रेन कब आएगी?’ नॉन-इंटरलॉकिंग का असर

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है. जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. पूरी जानकारी यहाँ जानें.

देवघर : पूर्व मध्य रेलवे के राजेंद्र पुल स्टेशन पर नये पुल को दोहरी लाइन से जोड़ने समेत अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है. इसके कारण ट्रेनों के परिचालन में संशोधन किया गया है. रेलवे की ओर से कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि एक ट्रेन की यात्रा रद्द कर दी गयी है. परिचालन में बदलाव और विलंब का असर जसीडीह स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों पर भी पड़ रहा है.

कुंभ और उपासना एक्सप्रेस का बदला मार्ग

13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस की 23, 24, 26 और 27 सितंबर को प्रारंभ होने वाली यात्राएं, 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस की 25 सितंबर की यात्रा, 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस की 23 और 26 सितंबर की यात्राएं तथा 13038 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस की 22, 24 और 25 सितंबर को प्रारंभ होने वाली यात्राएं सीतारामपुर-झाझा-किऊल-नवादा-मानपुर-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी.

ये ट्रेनें पहले निर्धारित परिवर्तित मार्ग सीतारामपुर-प्रधानखंता-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर उक्त मार्ग से चलेंगी.

मौर्य एक्सप्रेस जसीडीह-देवघर होकर चलेगी

15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस की 25, 26, 27, 28, 29 और 30 सितंबर तथा 1 और 2 अक्तूबर को प्रारंभ होने वाली यात्राएं जसीडीह-देवघर-दुमका-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.

वहीं 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस की 26, 27, 28, 29 और 30 सितंबर तथा 2, 3 और 4 अक्तूबर को प्रारंभ होने वाली यात्राएं भी इसी मार्ग से संचालित होंगी. पहले इन ट्रेनों को जसीडीह-किऊल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलाया जाना था.

इसके अलावा 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस की 25 सितंबर को प्रारंभ होने वाली यात्रा रद्द रहेगी.

जसीडीह स्टेशन पर घंटों इंतजार करते रहे यात्री

ट्रेनों के परिचालन में बदलाव और विलंब का असर जसीडीह स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों पर भी पड़ रहा है. यात्रियों को जसीडीह स्टेशन पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करते देखा गया. ट्रेन के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से यात्री परेशान रहे. कई यात्री पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों के परिचालन और पहुंचने के समय की जानकारी लेते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

राजीव रंजन, वर्ष 2009 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >