तिलैया गोशाला मेले में जुआ खेलने के विवाद में हुई हवाई फायरिंग, मची भगदड़

देवीपुर प्रखंड के मथुरापुर स्थित तिलैया गोशाला परिसर

मधुपुर. देवीपुर प्रखंड के मथुरापुर स्थित तिलैया गोशाला परिसर के बाहर आयोजित मेले के दौरान जुआ खेलने को लेकर उत्पन्न विवाद में एक युवक द्वारा फायरिंग किये जाने से मेला में भगदड़ मच गयी. गोली चलने की आवाज सुनकर मेला घूमने आये लोग इधर-उधर भागने लगे. भगदड़ में बच्चें व महिलाएं खेत में गिरने लगीं. बताया जाता है कि तिलैया गोशाला में मेला का आयोजन किया गया था. गोशाला के पास खेत में अवैध जुआ अड्डा चल रहा था. जुआ खेल के दौरान जुआरियों के बीच हार जीत को लेकर बकझक हो गयी. इसी बीच जुआ में वसूली करने वाला एक युवक उग्र होकर रिवाॅल्वर निकाल लिया और फायरिंग करने लगा, जिससे गौशाला मेला में भगदड़ मच गयी. महिला-पुरुष और बच्चे इधर-उधर भागने लगे. फायरिंग के करने के बाद युवक मौके से भाग निकला. ग्रामीणों ने पुलिस से फायरिंग करने वाला युवक को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >