अधिवक्ता समेत दो लोगों से मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जसीडीह थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मुहल्ले में अधिवक्ता व उसके पिता से मारपीट व छिनतई मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में तीन आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रतिनिधि,जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मुहल्ले में अधिवक्ता व उसके पिता से मारपीट व छिनतई मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के संबंध में पीड़ित अधिवक्ता राजीव कुमार ने थाना क्षेत्र के मालेडीह गांव निवासी रोहित घपरा, करण घपरा, गौतम घपरा, श्रवण मांझी सहित छह-सात अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने तीन आरोपी रोहित घपरा, करण घपरा व गौतम घपरा को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दर्ज मामले में पीड़ित ने कहा है कि शनिवार की रात को वह अपने नवनिर्मित घर के पास खड़े थे. इसी क्रम में उक्त सभी आरोपी ने मिलकर आया और गाली-गलौज करते हुए घर की चाबी मांगने लगा. इसका विरोध पीड़ित द्वारा किया गया तो सभी ने लाठी से मार कर घायल कर दिया. उन्हें बचाने पिता परमेश्वर मंडल आये तो सभी ने चाकू से उसके माथे पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो कर गिर गये. इसके बाद पीड़ित के गले से सोने की चेन छीन ली तथा फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >