Deoghar News : मोबाइल के साथ पकड़े गये युवक को भेजा जेल

जसीडीह आरपीएफ ने स्टेशन परिसर से शुक्रवार को एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना के संबंध में आरपीएफ एसआइ नंदिता विश्वास ने जीआरपी में आवेदन देकर आरोपी जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के राजभिट्ठा गांव निवासी इरफान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह आरपीएफ ने स्टेशन परिसर से शुक्रवार को एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना के संबंध में आरपीएफ एसआइ नंदिता विश्वास ने जीआरपी में आवेदन देकर आरोपी जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के राजभिट्ठा गांव निवासी इरफान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दर्ज मामले में एसआइ ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह वह सुनील कुमार साह व अजय कुमार पाठक के साथ स्टेशन परिसर में ड्यूटी पर तैनात थी. इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन नंबर 12303 हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन रुकते ही देखा कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा. जिसे आरपीएफ कर्मी के साथ प्लेटफार्म पर पकड़ लिया. उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए. बरामद मोबाइल के बारे में पूछताछ की गयी, तो आरोपी द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे सका. घटना को लेकर जीआरपी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >