मधुपुर. दुर्गा पूजा को लेकर छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष मंटू मंडल की ओर से विभिन्न गलियों में सफाई कराई जा रही है. ज्ञात हो कि करौं में कर्णेश्वर शिव मंदिर स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, दे पाड़ा स्थित दुर्गा मंदिर, आचार्य पाड़ा स्थित दुर्गा मंदिर, कायस्थ पाड़ा स्थित दुर्गा मंदिर एवं सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर में धूमधाम से पूजा होती है. करौं मुख्य गली, आचार्य पाड़ा, कायस्थ पाड़ा, मंडल टोला आदि स्थानों में नाली का गंदा पानी सड़क पर चल रहा था, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी. समाजसेवी द्वारा नालियों का सफाई अभियान चलाया जा रहा है. ताकि दुर्गा पूजा में लोगों को आवागमन में गंदा पानी होकर ना गुजरना पड़े.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
