पानी पीने रुके युवक पर हमला, नकदी छीनने का आरोप

देवीपुर के कमरसाली के पास हुई वारदात

देवीपुर. जसीडीह थाना क्षेत्र की पिछड़ीबाद पंचायत अंतर्गत तिलैया गांव निवासी दिनेश पुजहर ने देवीपुर थाना क्षेत्र के बारावां गांव निवासी कारू मंडल पर अकारण गाली-गलौज करने और धारदार हथियार से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस को दिये आवेदन में पीड़ित ने जिक्र है कि वह निजी कार्य से जा रहा था. तेज गर्मी के कारण कमरसाली के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर पानी पी रहा था. इसी दौरान बारावां गांव निवासी कारू मंडल वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. पीड़ित के बताया कि मना करने पर आरोपी ने उसे धक्का देकर उसकी मोटरसाइकिल गिरा दी और धारदार हथियार से हमला कर उसके हाथ को जख्मी कर दिया. उसने बताया कि खून ज्यादा बहने के कारण वह बेहोश हो गया था. पीड़ित ने पॉकेट से दो हजार रुपये निकालने की भी बात कही. पीड़ित ने थाना प्रभारी से जांच कर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >