अग्निशमन विभाग ने पूजा पंडालों में किया मॉक ड्रिल

मधुपुर में अग्निशमन विभाग ने विभिन्न पूजा पंडालों में किया मॉक ड्रिल

मधुपुर. शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में रविवार को अग्निशमन विभाग मधुपुर की टीम ने मॉक ड्रिल का आयोजन कर आगजनी से संभावित घटनाओं के बारे में जागरूक किया. मौके पर विभाग के कोलेश्वर पासवान ने पूजा समिति के सदस्यों को अग्निशमन यंत्र, बालू, पानी पर्याप्त मात्रा में रखने की निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पूजा समितियां को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या अग्निशमन विभाग मोबाइल नंबर 92967 93962 पर सूचना दें. इस दौरान उन्होंने पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. कहा कि जिन पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र लगाया गया है या विभाग के दिशा निर्देश के पालन कर रहे है उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >