जनवादी संगठन ने गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

मधुपुर के थाना रोड स्थित एक निजी आवास में आयोजन

मधुपुर. शहर के थाना रोड स्थित एक निजी आवास परिसर में वाम व जनवादी संगठनों के तत्वावधान में दिशोम गुरु शिबू सोरेन व सुधीर भगत के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी. उपस्थित लोगों उनकी तस्वीरों पर श्रद्धांजलि अर्पित करते शोक संवेदना व्यक्त किया. साथ ही अगस्त क्रांति के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन आदिवासियों के कद्दावर नेता थे. उन्होंने युवा अवस्था से ही युवाओं को संगठित कर महाजनी शोषण, जुल्म व अत्याचार के विरोध शंखनाद किया. साथ ही महाजनों के कब्जे से आदिवासियों की जमीन को मुक्त कराया. कहा कि सुधीर भगत एक हंसमुख, मिलनसार व जिंदादिल इंसान थे. उनकी अनुपस्थिति हमेशा ही हम सबों को खलती रहेगी. मौके पर सीपीएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, जनवादी सांस्कृतिक मौर्चा के नंदकिशोर ठाकुर, नंदकुमार पासवान, सुरेश गुप्ता, प्रवीण शरण, दिलीप ठाकुर, शंभू मोदी, सरोज शर्मा, मनोज झा, सुरेश हेम्ब्रम, संतोष भगत, सुनीता गुप्ता, धनंजय प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >