Deoghar news : बेटी के ससुराल जाने के लिए निकला था युवक, सड़क किनारे मिला शव

थाना क्षेत्र के देवघर-सोनारायठाढ़ी मुख्य सड़क पर खोपचवा गांव के पास गुरुवार की सुबह में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला, युवक पालोजोरी के छैलापाथर गांव का रहने वाला था.

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र के देवघर-सोनारायठाढ़ी मुख्य सड़क पर खोपचवा गांव के पास गुरुवार की सुबह में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला, साथ ही पास में बाइक लावारिस अवस्था में पड़ी हुई मिली. शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के इलाके के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये. वहीं इस बीच घटना की सूचना ग्रामीणों ने सोनारायठाढ़ी पुलिस को भी दी. सूचना मिलते ही सोनारायठाढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच-पड़ताल की. जांच के क्रम में शव की पहचान पालाजोरी थाना क्षेत्र के छैलापाथर गांव के कांग्रेस राणा (40 वर्ष) के रूप में की गयी. इधर लोगों ने युवक की पहचान होने के बाद तत्काल घटना की सूचना परिजनों को भी दी. सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव कांग्रेस राणा के होने की बात कही. मृत युवक के परिजनों ने बताया कि कांग्रेस राणा बुधवार की शाम को तकरीबन छह बजे बेटी के घर मधुबन के लिए निकले थे. मृतक की बेटी सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में रहती है. इसके बाद हमलोगों को उसके संबंध में कोई सूचना नहीं मिली. इधर शव को देखने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. परिजनों ने बताया कि युवक के गले में रस्सी के निशान है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों का आरोप है कि कांग्रेस राणा की हत्या की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. वहीं परिजनों ने बताया कि छह माह पहले भी मृतक के साथ मारपीट की गयी थी. पुलिस आरोपों के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. सोनारायठाढ़ी पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि युवक की मौत दुर्घटना से हुई है या किसी ने हत्या कर शव को फेंका है. ॰परिजनों का आरोप युवक की हत्या की गयी, गले में मिला निशान ॰शव के पास लावारिस अवस्था में खड़ी मिली बाइक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >