बैजनाथपुर इलाके के होटल से हथियार के साथ संदिग्ध युवक पकड़ाया

रिखिया थाने की पुलिस द्वारा बैजनाथपुर इलाके के एक होटल से हथियार के साथ एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिये जाने का मामला सामने आया है.

देवघर.

रिखिया थाने की पुलिस द्वारा बैजनाथपुर इलाके के एक होटल से हथियार के साथ एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिये जाने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है. आखिर पकड़े गये संदिग्ध ने किस मंशा से हथियार रखा था और कहां अपराध को अंजाम देना था, इस संबंध में कुछ पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस उक्त संदिग्ध को रिखिया थाने में रखकर पूछताछ करने में जुटी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिखिया थाने की पुलिस ने बैजनाथपुर इलाके में स्थित एक होटल से कुंदन नाम के संदिग्ध युवक को उठाया है. पुलिस उससे पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >