सारठ : कलश शोभा यात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय

श्रीश्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ का किया गया आयोजन

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आराजोरी पंचायत के बलथरा गांव में श्रीश्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. महायज्ञ के उपलक्ष्य में ग्रामीणों ने बाजे-गाजे और धर्म पताका के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली. इस यात्रा में 1008 महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं. कलश यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए अजय-पतरो नदी के संगम तट पहुंची, जहां मुख्य आचार्य तुलसीराम झा तथा यजमान रमेश यादव व उनकी धर्मपत्नी छाया देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं का आवाह्न कर कलश पूजन किया और उनमें जल भरा. इसके बाद यात्रा पुनः यज्ञ मंडप लौटी, जहां सभी कलशों को मंडप के चारों ओर सजाया गया. सात दिवसीय इस महायज्ञ के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, हवन और प्रवचन से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. हाइलार्ट्स : श्रीश्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ का किया गया आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramakant mishra

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >