सीए बेटे की सफलता से शुरू हुई गणेश पूजा की परंपरा, सारठ में तीसरे साल भी भक्तिभाव से हुआ आयोजन

सारठ में लगातार तीसरे साल गणेश पूजा का आयोजन हुआ, जो एक बेटे के सीए बनने की खुशी में शुरू हुआ था. यह आयोजन अब परिवार के लिए आस्था और खुशी का महत्वपूर्ण अवसर बन गया है.

सारठ : झा स्टोर में सोमवार को निशिकांत झा एवं उनकी पत्नी आशा झा के आवास पर लगातार तीसरे वर्ष गणेश पूजा का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ किया गया. बताया गया कि तीन वर्ष पूर्व उनके पुत्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने की खुशी में घर पर गणेश पूजा की शुरुआत की गयी थी, तब से प्रत्येक वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है.

सुबह से बना रहा धार्मिक माहौल

आयोजित पूजा को लेकर सुबह से ही घर में धार्मिक माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा

पंडित संतोष झा ने यजमान निखिल एवं निधि को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करायी. इस दौरान गणपति भगवान का विधिवत आह्वान कर हवन एवं आरती की गयी.

प्रसाद का हुआ वितरण

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. परिवार के सदस्यों के साथ आसपास के लोगों ने भी पूजा में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया.

परिजनों में दिखा विशेष उत्साह

आयोजन को लेकर परिजनों में विशेष उत्साह देखा गया. तीन वर्ष पूर्व शुरू हुई यह पूजा अब परिवार के लिए आस्था और खुशी का विशेष अवसर बन गयी है.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर प्रदीप झा, अनुदिता झा, निशिकांत झा, आशा झा, बाबुमनी झा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

प्रभात खबर के वरीय पत्रकार है,वर्ष 2001 से प्रभात खबर से जुड़कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे है,विकास,लोगों की समस्या,शिक्षा,स्वास्थ्य व क्राइम से जुड़ी खबरे पर बेहतर कवरेज करते रहे है-प्रभात खबर सारठ कार्यालय के ब्यूरो प्राभारी है,इससे पूर्व में झारखण्ड जगरण, दैनिक रांची ,पहुंच मासिक पत्रिका पटना व ईटीवी में बतौर न्यूज इंफॉर्फ़र के रूप में काम कर चुके है,NOU पटना से M ,A ( Mass Comunication & Journalism ) की पढ़ाई की है,वर्ष 2013-14 तक झारखण्ड विधानसभा रांची में प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य रहे है,अलावे सूचना एवं जन संपर्क विभाग राँची द्वारा गाँवो में सूचना के विकास पर शोध को लेकर झारखण्ड मीडिया फेलोशिप मिला चुका है एवं सूचना अधिकार अधिनियम 2005 में बेहतर काम करने के लिए वर्ष 2013 में झारखण्ड RTI फोरम द्वारा Media Information and Communication Centre Of India के द्वारा RTI CITIZEN AWARD से पुरस्कृत हो चुके है.

मोबाइल-9708654333 / 9431550805

Email -mith.sinha.sinha@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >