Deoghar News : श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में पिकअप वैन ने मारा धक्का, छह लोग घायल

देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर तालझारी के पास पूजा करने बासुकिनाथ जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में अज्ञात पिकअप वैन ने धक्का मार दिया. घटना में छह लोग घायल हो गये.

वरीय संवाददाता, देवघर : देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर तालझारी के पास पूजा करने बासुकिनाथ जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में अज्ञात पिकअप वैन ने धक्का मार दिया. घटना में ऑटो सवार देवघर के करनीबाग निवासी उर्मिला देवी सहित मालती देवी, खुशबू कुमारी, चंदन कुमार, जितन कुमार व ऑटो चालक घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से इन सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >