Deoghar News : पीएम किसान योजना के लाभुकों को बना रहे थे निशाना, छह साइबर आरोपी गिरफ्तार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ साइबर पुलिस ने किया है. इस मामले में छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

वरीय संवाददाता, देवघर : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ साइबर पुलिस ने किया है. इस मामले में छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, सात सिमकार्ड तथा एक प्रतिबिंब (क्लोन) सिमकार्ड बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश कराया गया तथा कोर्ट के निर्देश पर आरोपितों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में सारठ थाना क्षेत्र के राणाबांध गांव निवासी समसुल अंसारी, मधुपुर थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी पप्पू कुमार दास, सुमित कुमार दास, देवीपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी पंकज दास, जसीडीह थाना क्षेत्र के पतारडीह गांव निवासी संदीप कुमार दास व सूरज कुमार दास शामिल हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित लाभुकों को कॉल कर उनके खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी प्राप्त करते थे और फिर उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे. जब्त मोबाइल नंबरों की जांच करने पर पता चला कि एक नंबर के खिलाफ प्रतिबिंब एप पर और पांच अन्य मोबाइल नंबरों के खिलाफ जेएमआइएस पोर्टल पर ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज हैं. साइबर थाने की गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. सभी आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह का नेटवर्क कितने राज्यों तक फैला हुआ है. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल पर अपने बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और यदि किसी प्रकार की ठगी होती है, तो तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल में शिकायत करें. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता सहित एसआइ अजय कुमार व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. हाइलाइट्स – छह मोबाइल सहित सात सिमकार्ड व एक प्रतिबिंब सिम जब्त -जब्त एक मोबाइल नंबर के खिलाफ प्रतिबिंब एप व पांच मोबाइल नंबराें के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर मिल चुकी हैं शिकायतें -साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >