Deoghar News : अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले छह आरोपित गिरफ्तार

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले छह साइबर आरोपितों को साइबर थाने की छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

वरीय संवाददाता, देवघर : कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले छह साइबर आरोपितों को साइबर थाने की छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को पालोजोरी थानांतर्गत तुरी पहाड़ी स्थित बड़ा चट्टान के नीचे गुप्त सूचना पर साइबर थाने की विशेष टीम ने छापेमारी की. मौके पर से खागा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी इजहार आलम, परवेज अंसारी, सफाउल अंसारी, पालोजोरी थाना क्षेत्र के बरमशोली गांव निवासी रमजान अंसारी उर्फ गुड्डू, खुर्शीद अंसारी व देवीपुर थाना क्षेत्र के गिधैया गांव निवासी हिमांशु कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनलोगों के पास से आठ मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड व एक प्रतिबिंब सिम बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का लालच देते थे और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर राकेश कुमार रवि कर रहे थे, जिनके साथ एसआइ सूरज कुमार और पालोजोरी थाने की पुलिस टीम व सशस्त्र बल शामिल थे. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि जनवरी से अब तक देवघर जिले में साइबर ठगी के 764 आरोपित गिरफ्तार किये जा चुके हैं. पुलिस ने इनके पास से 942 मोबाइल फोन और 1188 सिम कार्ड बरामद किये हैं, जिसमें 276 प्रतिबिंब एप पर अपलोड सिम बरामद हुए है. हाइलाइट्स -पुलिस ने आरोपितों को पालोजोरी थानांतर्गत तुरी पहाड़ी स्थित बड़ा चट्टान के नीचे से किया गिरफ्तार -आरोपितों के पास से आठ मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड व एक प्रतिबिंब सिम बरामद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >