Shravani Mela: श्रावणी मेला से पहले देवघर में बढ़ा संक्रमण का खतरा, जमा हुआ 550 टन कचरा

Shravani Mela: श्रावणी मेला से पहले बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. शहर में 5 दिन में 550 टन कचरा जमा हो गया है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

Shravani Mela: श्रावणी मेला से पहले बाबा नगरी देवघर में संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. नगर निगम क्षेत्र में 5 दिनों से कचरे का उठाव नहीं होने की वजह से 550 टन कचरा सार्वजनिक जगहों पर जमा हो गया है. सड़कों, गलियों व घरों में जहां-तहां कूड़ा-कचरा पड़ा है. यह कचरा अब सड़ने लगा है, इसकी बदबू से लोग परेशान हैं.

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं देवघर नगर निगम के सफाईकर्मी

देवघर नगर निगम के सफाईकर्मी के 10 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इसकी वजह से कचरे का उठाव बंद पड़ा है. देवघर शहर में औसतन हर रोज 110 टन से ज्यादा कूड़ा-कचरा निकलता है. पिछले 5 दिनों से सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्मार्ट बाजार, वीआइपी चौक, शिवगंगा, बाबा मंदिर के आसपास में कचरे का अंबार लगा हुआ है.

देवघर में कचरे का ओवरफ्लो, संक्रमण का खतरा बढ़ा

लोगों के घर, आंगन में रखा कचरा रखने वाला डस्टबिन भी भर गया है. घरों में कचरा का ओवरफ्लो हो गया है. सड़कों और गलियों में कचरे का अंबार लगा है. इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है. इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है. पूजा के लिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सड़ांध के बीच से जाना पड़ता है.

सदर अस्पताल में भी लगा है गंदगी का ढेर

सदर अस्पताल परिसर में भी गंदगी का ढेर लगा हुआ है. यह गंदगी अब बहकर रास्ते पर पहुंचने लगी है. इससे अस्पताल आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है. इतना ही नहीं, गंदगी और दुर्गंध के कारण अस्पताल आने वाले लोगों के अलावा कर्मियों तथा सामने स्थित बैद्यनाथधाम ओपी के पुलिसकर्मियों को भी परेशानी हो रही है. इस कचरे में कुछ मेडिकल कचरा भी शामिल है, जिससे दुर्गंध फैल रहा है.

Also Read

Shravani Mela: देवघर में श्रावणी मेले की तैयारी अंतिम चरण में, कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का काम शुरू

Shravani Mela: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को त्रिलोक का दर्शन करायेगा शिवलोक, देखें PHOTOS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >