देवघर : दुकान में सेंधमारी कर 30 हजार रुपये नकद सहित हजारों की चोरी

मधुपुर के टिटहियाबांक में संगीता टेलीकॉम दुकान में चोरों ने दीवार तोड़कर 30 हजार नकद और कीमती सामान उड़ाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवघर : मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिटहियाबांक-मछुआटांड़ पुल के निकट स्थित एक दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने करीब 72 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. घटना बीते शनिवार की रात की बतायी जा रही है. इस संबंध में टिटहियाबांक निवासी दुकानदार सौरभ कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी संगीता टेलीकॉम नामक दुकान टिटहियाबांक-मछुआटांड़ पुल के पास स्थित है. शनिवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गये थे. रविवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो आसपास के लोगों ने उन्हें दुकान में चोरी होने की जानकारी दी. दुकान खोलकर देखने पर अंदर सभी सामान बिखरे पड़े थे. चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर अंदर प्रवेश किया था. चोरों ने दुकान के गल्ले से 30 हजार रुपये नकद, कलर प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, इन्वर्टर, सीलिंग फैन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया. चोरी गये सामान की कुल कीमत करीब 42 हजार रुपये बतायी गयी है, जबकि 30 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं. इस तरह चोरों ने करीब 72 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इधर, सौरभ यादव ने थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. -- मछुआटांड़ पुल के पास संगीता टेलीकॉम दुकान को चोरों ने बनाया निशाना दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Balram

Published by: Sameer Oraon

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >