deoghar news : साइबर ठगी के आरोप में सात युवक गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के धनहेत गांव स्थित बरगद पेड़ के समीप छापेमारी की. इस दौरान सात साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के धनहेत गांव स्थित बरगद पेड़ के समीप छापेमारी की. इस दौरान सात साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया. ये सभी फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश कराया गया. कोर्ट के निर्देश पर आरोपितों को साइबर थाने की पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के मालघाघर गांव निवासी सोनू कुमार, मधुपुर थाना क्षेत्र के टिटहियाबांक गांव निवासी मेहताब अंसारी, सारठ थाना क्षेत्र के बभनकुंडा गांव निवासी सावन कुमार दास, पाथरौल थाना क्षेत्र के कसैया गांव निवासी बाबर अंसारी, नवाज अंसारी, शकील अंसारी व ऊपरबिलरिया जरलाही गांव निवासी इमरान अंसारी शामिल हैं. पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने बताया कि ये लोग मुख्य रूप से पीएम किसान योजना के लाभुकों को फोन कर योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाते थे. वहीं फर्जी फोन-पे व पेटीएम का कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैश बैक व इनाम मिलने का झांसा देकर ठगी करते थे. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने सात मोबाइल सहित तीन सिमकार्ड व दो प्रतिबिंब सिमकार्ड जब्त किये हैं. जांच में इन लोगों के पास से बरामद जब्त दो मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप व पांच मोबाइल नंबराें के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर शिकायतें मिली हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी सहित एसआइ अजय कुमार व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. हाइलाइट्स सात मोबाइल सहित तीन सिमकार्ड व दो प्रतिबिंब सिमकार्ड जब्त जब्त दो मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप व पांच मोबाइल नंबराें के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर मिली हैं ऑनलाइन शिकायतें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >