Deoghar news : युवक को हथियार का भय दिखाकर जानलेवा हमला मामले के आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

नगर थाना क्षेत्र के माथाबांध निवासी युवक के घर घुसकर हथियार दिखाने और मारपीट करने के मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है और आरोपितों की तलाश की कर रही है.

वरीय संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र के माथाबांध निवासी प्रिंस शर्मा के घर घुसकर हथियार से लैस युवकों के उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गयी है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है. घटना के दौरान आरोपितों ने प्रिंस की बहन के सिर में पिस्टल सटाकर डराया था और थाने में शिकायत देने पर पूरे परिवार को जान मारने की धमकी भी दी थी. घटना के बाद घायल प्रिंस को सदर अस्पताल में भरती कराकर इलाज कराया जा रहा है. वहीं घटना को लेकर घायल प्रिंस के पिता माथाबांध निवासी अशोक शर्मा ने नगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. आरोपितों पर पैसे की छिनतई करने का भी आरोप लगाया गया है. शिकायत में प्रिंस के पिता अशोक ने बाबा गिरोह से जुड़े 13 नामजद सदस्यों को आरोपित बताते हुए कहा है कि सभी ने हाथों में पिस्तौल ले रखा था. पिस्तौल के बट से ही बेटे के सिर में मारकर घायल करने की बात कही है. रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा निवासी एक युवक के खिलाफ हथियार चमकाते हुए थाने में शिकायत नहीं देने की धमकी देने का आरोप लगाया है. बाबा गिरोह के जिन सदस्यों को आरोपित बताया गया है, वे सभी हाल ही में जेल से निकले हैं. आरोपितों में रिखिया के बलसरा सहित नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन, पांडेय गली, शिवगंगा इलाके, शिक्षासभा चौक, बमबम बाबा पथ इलाके के आरोपितों के शामिल होने का जिक्र है. इस संबंध में पुलिस के कोई भी पदाधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >