Deoghar News : बसों के अवैध पड़ाव के खिलाफ एसडीएम ने की छापेमारी, दो बसों को नोटिस

एसडीओ रवि कुमार ने परिवहन विभाग की टीम के साथ कुंडा मोड़ के पास एक अपार्टमेंट के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर छापेमारी की. इस दौरान यहां खड़ी दो बसों को नोटिस थमाया गया.

संवाददाता, देवघर : बस ऑनर्स एसोसिएशन की हड़ताल के बीच शहर में जहां-तहां से चोरी-छिपे बसों के संचालन की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. रविवार को एसडीओ रवि कुमार ने परिवहन विभाग की टीम के साथ कुंडा मोड़ के पास एक अपार्टमेंट के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर छापेमारी की. इस दौरान यहां खड़ी दो बसों को नोटिस थमाया गया और स्पष्ट चेतावनी दी गयी कि यदि दोबारा वाहन इस स्थान पर मिले, तो एमवी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि 10 अप्रैल को जिला प्रशासन के आदेश पर प्राइवेट बस स्टैंड को सील कर दिया गया था तथा सभी बसों के संचालन का निर्देश बाघमारा स्थित आइएसबीटी से दिया गया है. इसके विराेध में देवघर बस ऑनर्स एसोसिएशन हड़ताल पर चली गयी है और जिला प्रशासन के विरुद्ध हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. एसोसिएशन का कहना है कि यात्रियों और कांवरियों को परेशानी के अलावा परमिट और सुरक्षा को लेकर भी कई समस्याएं हैं. हालांकि डीसी के निर्देश पर रूट निर्धारण को लेकर एसोसिएशन के साथ नगर आयुक्त की बैठक हुई थी, जिसमें हड़ताल समाप्त होने की संभावना जतायी गयी थी, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इसके विपरीत चोरी-छिपे बसों का संचालन विभिन्न स्थानों से जारी है, जिनमें कुंडा मोड़, चकाई मोड़, हनुमान नगर, रोहिणी, बैद्यनाथपुर मोड़ आदि शामिल हैं. एसडीएम रवि कुमार ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी दी है कि वे अपने परिसर में बस नहीं लगवायें. यदि अवैध पड़ाव बनाकर बस खड़ी करायी जाती है, तो संबंधित पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द कर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एमवीआइ अमित कुमार झा, सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार आदि मौजूद थे. हाइलाइट्स -चोरी-छिपे बस संचालन पर प्रशासन सख्त अवैध पड़ाव बनाने पर पंप का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >