सारवां. ब्लॉक में सोमवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर एक अप्रैल से शुरू होने वाले एसआइआर सर्वे को लेकर बूथ लेवल पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में हुई, जिसमें एसआइआर को ध्यान में रखते हुए अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गयी. इस दौरान बीएलओ से अनुभागवार कुल गृह संख्या तथा घरों में चिपकायें गये स्टीकरों की संख्या की जानकारी ली गयी. साथ ही अनुभाग की सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम, पिता या पति का नाम, मतदाता क्रमांक और गृह संख्या की भी जांच की गयी. इसके अलावा भरे गए प्रपत्रों के साथ गृहवार वयस्कों की संख्या की सूची का भी अवलोकन किया गया. बैठक में प्रत्येक अनुभाग में घरों की संख्या, मतदाताओं के नाम व मतदाता क्रमांक से संबंधित विवरण की समीक्षा की गयी. अनुभाग के अनुसार धुंधले और ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफ की संख्या तथा उनसे जुड़े प्रपत्र 8 की संख्या की भी जांच की गयी. इस दौरान सभी पर्यवेक्षकों और बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे अपने प्रतिवेदन को अद्यतन रखें, ताकि एसआइआर सर्वे के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो. कहा जब भी किसी प्रकार की जानकारी मांगी जाये, उसे तुरंत उपलब्ध कराना होगा. सर्वे के दौरान किसी भी तरह की आनाकानी स्वीकार नहीं की जायेगी. मौके पर कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, पर्यवेक्षक सुनील कुमार झा, बसंत ठाकुर, अमरेंद्र नाथ तिवारी, प्रेम मुर्मू, आशीष दुबे, प्रमिला यादव, गीता सिंह, सुमित्रा वर्मा, आशा देवी, रिंकू देवी, निभा देवी, बीपी कुमारी, रेखा देवी, बबीता देवी, उर्मिला देवी, माधुरी देवी, रेणु देवी, अलकुमा, मीना देवी सहित 90 बूथों के बीएलओ मौजूद थे.
एसआइआर सर्वे की तैयारी तेज, बीएलओ को प्रतिवेदन अपडेट रखने का निर्देश

एसआइआर सर्वे की तैयारी तेज, बीएलओ को प्रतिवेदन अपडेट रखने का निर्देश
Copied link
सारवां : एक अप्रैल से होने वाले एसआइआर सर्वे को लेकर दिया निर्देश