सारठ की पातो देवी को मिला सीएम का सहारा, योजनाओं से जुड़ेगा परिवार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सारठ की पातो देवी की मदद के लिए देवघर प्रशासन को निर्देश दिए। अब परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

प्रमुख संवाददाता, देवघर

सारठ प्रखंड की रहने वाली पातो देवी और उनके ढाई साल के जुड़वा बच्चों की परेशानी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए देवघर डीसी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मामले की जांच कर पातो देवी और उनके बच्चों को सभी जरूरी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को दें.मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सारठ बीडीओ को पातो देवी के घर जाकर राहत पहुंचाने का निर्देश दिया.

डीसी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पातो देवी को तत्काल खाद्यान्न व राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पारिवारिक लाभ योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. ज्ञात हो कि सारठ प्रखंड निवासी 22 वर्षीय पातो देवी के पति चरकू मांझी का निधन 8 अप्रैल 2026 को हो गया था. चरकू मांझी परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. पति की मौत के बाद पातो देवी पर अपने ढाई साल के जुड़वा बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गयी है. प्रशासन ने बच्चों को बाल कल्याण की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sweta Vaidya

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >